नई दिल्ली। एक महिला का पति उम्र में उससे 20 साल बड़ा था, और उसकी कोई औलाद भी नही था। और वह अपनी शादी से खुश नहीं थी, इस कारण उसने अपने पति को रास्ते से हटा दिया। प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने के बाद इस महिला आत्महत्या की झूठी कहानी भी गढ़ ली। पुलिस का कहना है कि महिला और उसके पति में 20 साल का अंतर था और इनकी कोई औलाद भी नहीं थी। महिला की उम्र 30 साल है और वह अपनी शादी के खुश नहीं थी। जिसकी वजह से उसने अपने प्रेमी वीरू वर्मा और करण के साथ मिलकर अपने पति को मारने की योजना बनाई। महिला अपने प्रेमी वीरू से शादी करना चाहती थी। जबकि करण बुध विहार इलाके में महिला और उसके पति के साथ उनके घर में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि महिला का पति मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता था। पति को नींद की गोलियां खिलाने के बाद महिला ने कथित तौर पर करण की मदद से अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में महिला अपने मृत पति को अस्पताल ले गई और डॉक्टरों को बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, उन पर शक होने के कारण डॉक्टरों ने पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला के घर पहुंचने पर पुलिस को आत्महत्या की ओर इशारा करने वाले कोई सबूत नहीं मिले और करण और महिला के बयान भी अलग-अलग थे। जांच में पता चला कि महिला वीरू वर्मा से शादी करना चाहती थी और अपने पति की संपत्ति हासिल करना चाहती थी। इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। (एजेंसी)
उम्र में 20 साल बड़ा था पति, और शादी से भी नाखुश थी, इस कारण प्रेमी के साथ मिलकर उठाया यह खौफनाक कदम…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
