ज़िम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस बार उनके निधन की खबर बिल्कुल ठीक है. इससे पहले उनके निधन को लेकर अफवाह उड़ाई गई थी, जिसपर पूर्व दिग्गज ने खुद गुस्सा जताया था. इस बार उनके निधन की खबर को उनके परिवार की ओर से कंफर्म किया गया है. दिग्गज ने बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद दम तोड़ा.
‘फ्री प्रेस जर्नल’ के मुताबिक दिग्गज की वाइफ नादिन ने फेसबुक के ज़रिए हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर को कंफर्म किया. हाल ही में हीथ स्ट्रीक के निधन को लेकर कुछ अफवाहें और झूठी खबरें भी फैली थीं, जिस पर दिग्गज ने खुद प्रतिक्रिया दी थी. अब दिग्गज हमारे बीच में नहीं रहे. हीथ स्ट्रीक ने 3 सितंबर, रविवार की सुबह को दुनिया को अलविदा कहा. उनकी पत्नी ने जानकारी शेयर करते हुए उनके लिए अच्छा मैसेज लिखा.
हीथ स्ट्रीक ने ज़िम्बाब्वे के लिए अंतर्राष्ट्रीय करियर में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले. उन्होंने ज़िम्बाब्व के लिए नंवबर, 1993 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. हीथ बेहद ही शानदार ऑलराउंडर थे. उन्होंने टेस्ट की 102 पारियों में गेंदबाज़ी करते हुए 28.14 की औसत से 216 विकेट चटकाए, जिसमें उनका मैच बेस्ट 9/72 रहा. वहीं टेस्ट की 107 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए हीथ ने 22.35 की औसत से 1990 रन स्कोर किए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक जड़े.
वहीं वनडे करियर में हीथ ने 185 पारियों में गेंदबाज़ी करते हुए 29.82 की औसत से 239 विकेट चटकाए, जिसमें उनका बेस्ट 5/32 का रहा. इस दौरान उन्होंने 4.51 की इकॉनमी से रन खर्च किए. इसके अलावा वनडे की 159 पारियों में बैटिंग करते हुए दिग्गज ने 28.29 की औसत से 2943 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 13 अर्धशतक जड़े. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कुल 175 फर्स्ट क्लास मैच खेले.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version