रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को एक बार फिर से रद्द कर दिया है। कटनी रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों को 16 सितंबर से 30 सितंबर तक कैंसिल किया गया है। वहीं, इस रूट पर चलने वाली बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल समेत चार ट्रेनों को 16 सितंबर से 18 अक्टूबर तक एक माह के लिए कैंसिल कर दिया है। रेल प्रशासन ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और मेंटेनेंस काम के चलते ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी है। कहा गया है कि पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में संरक्षा से संबंधित काम होगा। साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन में वाशेबल अप्रोन का काम 16 सितंबर से 35 दिनों तक चलेगा। जिसके कारण कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। तीज पर्व 18 सितंबर को है। यह पर्व छत्तीसगढ़ के साथ ही दूसरे प्रदेश में उत्साह से मनाया जाता है। इसके साथ ही गणेशोत्सव भी है। यह अवसर होता है, जब बेटियां मायके जातीं है और अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तीज त्योहार के चलते ट्रेनों में महिला यात्रियों ने पहले से रिजर्वेशन भी करा लिया था। लेकिन, रेलवे ने ऐन पर्व के दौरान ही यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।
एक महीने नहीं चलेंगी चार ट्रेनें
16 सितंबर से 18 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 18 सितंबर से 20 अक्टूबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 16 सितंबर से 19 अक्टूबर तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल और 17 सितंबर से 20 अक्टूबर 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेंगी।

जानिए कौन सी ट्रेन कब रहेंगी रद्द
16, 18, 21, 23, 25 एवं 28 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 सितंबर को नि?ामुद्दीन से चलने वाली 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

19 एवं 26 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

21 एवं 28 सितंबर को उधमपुर से चलने वाली 12550 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16 एवं 28 सितंबर को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version