प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अनगिनत लोगों ने संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपना योगदान दिया. लोकतंत्र के इस सदन में आतंकी हमला भी हुआ. ये हमला संसद पर नहीं बल्कि हमारी जीवात्मा पर था. देश इसे कभी नहीं भूल सकता. आतंकियों से लड़ते लड़ते जिन्होंने सदन को गोलियों से बचाया मैं उनको भी नमन करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी ने संसदीय इतिहास में योगदान के लिए जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ मनमोहन सिंह का जिक्र किया. सरदार पटेल से लेकर लालकृष्ण आडवाणी का भी जिक्र हुआ. पुराने संसद भवन के भीतर संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैनें कभी कल्पना नहीं की थी कि देश हमें इतना सम्मान देगा. गरीब का बेटा भी सांसद बनता है यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है. आज दुनिया भारत में अपना मित्र खोज रही है. सबका साथ सबका विकास हमें जोड़े रखा है. संसद के विशेष सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जी 20 की सफलता देश के 140 करोड़ नागरिकों की सफलता है. यह भारत की सफलता है, किसी व्यक्ति या पार्टी की नहीं… यह हम सभी के लिए जश्न मनाने का विषय है. ये सबके लिए गर्व की बात है. आजाद भारत से जुड़ी हुई अनेक घटनाएं बीते 75 साल में इसी सदन में हुई. 600 महिला सांसदों ने भी सदन की गरिमा को बढ़ाया है. पहली बार जब मैं एक सांसद के तौर पर इस भवन में प्रवेश किया था तो लोकतंत्र के इस मंदिर को शीश झुकाकर नमन किया था. संसद के विशेष सत्र की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, चारों तरफ भारत की चर्चा हो रही है. चंद्रयान-3 सफलता से पूरा देश अभिभूत है. इसमें भारत के सामर्थ्य का एक नया रूप विज्ञान से जुड़ा है. हमारे वैज्ञानिकों के सामर्थ्य से जुड़ा है. ये देश और दुनिया में नया प्रभाव डालेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, नए संसद भवन में जाने से पहले देश के संसद की 75 साल की यात्रा का स्मरण कर लेते हैं. हम सब इस एतिहासिक भवन से विदा ले रहे हैं. इसमें देशवासियों का पसीना लगा है. आज़ादी के पहले यह सदन इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल का स्थान हुआ करता था. आजादी के बाद इस भवन को संसद भवन की पहचान मिली. संसद का पुराना भवन आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा. संसद के विशेष सत्र में बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली. दिनेश शर्मा को यूपी से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था. संसद भवन में स्पेशल सेशन शुरू होते ही लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा भी शुरू हो गया है. विपक्ष माइक बंद किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जी20 समिट के सफल आयोजन की बधाई दी. संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत तमाम सांसद सदन में मौजूद हैं. संसद के विशेष सत्र के शुरू होने से पहले सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक क्षण है, हम चाहते हैं कि विशेष सत्र अच्छे से संपन्न हो, पक्ष और विपक्ष के बीच वितर्क न हो.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं. ये बैठक पुराने संसद भवन के परिसर में चल रही है. वरिष्ठ मंत्रियों के साथ चल रही बैठक में प्रधानमंत्री सत्र में किस तरीके से कार्यवाही को आगे बढ़ाना है जिससे सत्र सुचारु ढंग से चल सके, ऐसे तमाम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि ये सत्र छोटा है लेकिन महत्त्वपूर्ण है.ऐतिहासिक निर्णयों वाला सत्र है. पीएम मोदी ने कहा, संसद का सत्र छोटा है, लेकिन ऐतिहासिक निर्णय का सत्र है. यह सत्र छोटा है लेकिन बहुत मूल्यवान है. यह सत्र बेहद खास है. 75 सत्र की यात्रा वाला है. अनेक प्रकार से महत्त्वपूर्ण ये सत्र है. सभी सांसदों से अपील है कि सभी सासंद उमंग और उत्साह से इस सत्र में भाग लें. रोने धोने के लिए बहुत समय है. पुरानी बुराइयों को छोड़कर नए संसद में अच्छाइयों के साथ आए. उद्धव गुट की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘संसद का विशेष सत्र आनन-फानन में बुलाया गया है. इसका एजेंडा भी नहीं लाया गया है. उत्तर भारत में तीज मनाई जाती है, कल महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी, तो ये दिखाता है कि भाजपा के मन में क्या है. मणिपुर में जो घटनाएं हो रही हैं, पिछले संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने 30 सेकेंड का जवाब दिया था. पिछले संसद सत्र से लेकर इस सत्र तक कई घटनाएं हुई हैं लेकिन किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. कश्मीर में हमारे जवानों की शहादत हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री पार्टी के हेडक्वार्टर में जश्न मना रहे थे.’ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘हम लोगों को कुछ नहीं बताया गया किस मुद्दे पर चर्चा है. सरकार ने कुछ मुद्दे नहीं बताए है. मणिपुर, नूंह और अदानी मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. जातीय गणना पर संसद में चर्चा होनी चाहिए. नई संसद में सरकार को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए. चुनाव आयोग के बिल का हम लोगों ने विरोध किया है. सरकार को नए मन से नई संसद में काम करना चाहिए.’ संसद के विशेष सत्र पर केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद ने कहा, हमने अपना एजेंडा बताया है. आज संविधान सभा से लेकर आज तक 75 साल के हमारे अनुभव, यादें और सीख के बारे में चर्चा है. क्योंकि हमने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को विकसित बनाना है. देश को आगे कैसे लेकर जा सकते हैं, इस बारे में चर्चा करनी चाहिए. आज पीएम मोदी संसद में बोलेंगे. दिल्ली आप सांसद सुशील कुमार ने केंद्र सरकार पर संसद के विशेष सत्र का एजेंडा छिपाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, महिला आरक्षण होना चाहिए हम समर्थन करते हैं. जातीय गणना होनी चाहिए. सरकार एजेंडे को छुपाना चाहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में आजादी के अमृत काल पर बोल सकते हैं. लोकसभा और राज्यसभा में विशेष सत्र के पहले दिन पहले से सामने आए एजेंडे के मुताबिक आजादी के 75 साल संविधान सभा से लेकर अभी तक की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ होगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version