छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ला एस एन पटेल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने रेलमंत्री से मांग की है कि वरिष्ठ नागरिक किराया छूट अनिवार्य रूप से पुन: लागू होनी चाहिये। श्री सिंह ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर ध्यान आकर्षण कराते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए मांग की है कि भारतीय रेलवे सेवा भारत सरकार का सेवा उपक्रम है तथा इस नाते कोरोना के समय से रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को लोअर बर्थ अलॉटमेंट सुविधा तथा किराए में छूट(सामान्य, स्लीपर,एसी 3 )को बंद कर दिया गया था जिसे पुन: लागू किया जाए, क्योंकि भारतीय रेलवे सेवा उपक्रम है न की लाभ अर्जित करने वाला उपक्रम है, तथा ये भी सही है वर्तमान में रेलवे ने काफी प्रगति की है, परंतु यात्री रेल तथा माल वाहक कमर्शियल रेल में अंतर है, नागरिकों की सुविधा ही सर्वोपर्री है, जिसका ध्यान रखते हुए रेल मंत्री सुविधाओं में लगातार प्रगति भी कर रहे हैं। परंतु पुन: वरिष्ठ नागरिकों को लोअर बर्थ तथा यात्रा शुल्क में 50 प्रतिशत छूट मानवीय आधार पर देना ही भारतीय रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का उचित सम्मान होगा। तथा यदि फंड की कमी हो तो बेसक 65 वर्ष से ऊपर के वरिष्ट नागरिकों को छूट का लाभ दें। श्री सिंह ने भारतीय रेल की प्रगति के नई प्रोजेक्ट्स की लिए रेल मंत्री श्री वैष्णव की प्रशंसा भी की।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version