Tuesday, August 26

रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महासमुंद जिला महासचिव के पद पर अमन चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। अमन चंद्राकर की नियुक्ति महासभा के महासमुंद जिलाध्यक्ष जब्बर सिंह चंद्राकर की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। अमन चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि अमन चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के प्रदेश नेतृत्व ने उनको महासमुंद जिला महासचिव की कमान सौंपी है। विदित हो कि अमन चंद्राकर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में काफी सक्रिय रहे है। वे पूर्व एवं वर्तमान में कई पदों पर पदस्थ रहे है, इनकी राजनीतिक एवं समाज सेवा, राजनीतिक सक्रियता 2010 से है, इसी क्रम में वे सभापति,नगर पालिका परिषद महासमुंद वर्तमान, जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस महासमुंद 2016 से 2023 लगातार 7 वर्ष तक, छात्र संघ सलाहकार 2014 से 2016, महाविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष 2012 से 2014 तक, महासमुंद क्षेेत्र में नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा सामाजिक कार्यो में सक्रिय रूप से भागीदारी रही। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महासमुंद जिला महासचिव बनने पर अमन चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, कवर्धा जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, लता चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर चंद्रकला चंद्राकर, द्रौपति चंद्राकर, रमा चंद्राकर, मीणा बिहारी, मीणा गिरजा चंद्राकर, मीणा वर्मा, कुसुमा वर्मा, कुसुम चंद्राकर, शशि अविनाश चंद्राकर, कामिनी चंद्राकर, पिंकी चंद्राकर, लता धनंजय, पूर्वा चंद्राकर, डॉ. वीणा चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, बीटीआई लता, रीता, मोतिम, हुलसी, दामिनी रेवती उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version