घर में आपसी तनाव, छोटी-छोटी बातों पर बहस होना परिवार में आपसी परेशानियों को बढ़ाता है। इस वजह से कई बार लोग आपस में एक दुसरे से बात भी नहीं करना चाहते। घर का माहौल अच्छा होता है तभी घर में शांति भी आती है। लड़ाई-झगड़े की वजह से घर की सुख-शांति खत्म हो गई है तो आप वास्तु में बताए इन नियमों को अपना सकते हैं।

घर में पॉजीटिव एनर्जी के लिए करें ये उपाय
घर में निगेटिव ऊर्जा के कारण भी आपस में परिवार सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसे में नमक के उपाय से घर में से नकारात्मकता को दूर किया जा सकता हैं। इसके लिए घर के कोने में साबुत सेंधा नमक का टुकड़ा रखना चाहिए। यह निगेटिव एनर्जी को दूर कर घर में पॉजीटिव एनर्जी का संचार करती है। हालांकि इस बात का ध्यान रहे हैं कि इस नमक को महीने के बाद बदलते रहें। यह परिवार में सुख-शांति बनाएं रखता है।

घर में रखें ये खास मूर्ति
दरअसल, आपसी वाद-विवाद के कारण परिवार में तनावपूर्ण माहौल बना रहता है। इससे बचने के लिए वास्तु के उपाय से इसे दूर कर सकते हैं। इसके लिए घर में सफेद चंदन के लकड़ी की मूर्ति रखनी चाहिए। वास्तु के इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव कम होता है और आपसी विश्वास बढ़ता है। कदम्ब के पेड़ की छोटी सी डाली को घर में रखने से भी तनाव को दूर कर सकते हैं। यह पौधा सुख-शांति के लिए शुभ माना जाता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version