बीजापुर। राजीव गांधी किसान न्याय योजनान्तर्गत राशि मिलने पर किसानों के चेहरे पर उल्लास और खुशी परिलक्षित हो रही थी। जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के 9 हजार 889 किसानों के बैंक खातों में दूसरी किश्त की 10 करोड़ 47 लाख 98 हजार रूपए की राशि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखाओं में हस्तान्तरित की। इस अवसर पर गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी की द्वितीय किश्त की 2 लाख 10 हजार रूपए की राशि 590 हितग्राहियों के खाते में हस्तान्तरित की गयी। वहीं तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रमिक 2 करोड़ 49 लाख 10 हजार 563 रूपए की राशि 7 हजार 920 खाता धारक तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खाते में जमा की गयी। जिले में कुल 46 हजार 91 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 14 करोड़ 17 लाख 31 हजार 392 रूपए तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का भुगतान किया जायेगा। बस्तर अंचल में हो रही बारिश के रिमझिम फुहारों के बीच किसानों की खुशी दुगुनी हुई जब उन्हे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि मिली। जिले के बीजापुर तहसील अंतर्गत नैमेड़ निवासी किसान समल कुडिय़म बताते हैं कि इस योजना से पहली किश्त की राशि 5 हजार 135 रूपए लॉकडाउन के मुश्किल दौर में मिली थी, जिससे घर-परिवार की अत्यंत जरूरी काम को पूरा करने में मदद मिली। अब फिर दूसरी किश्त की 5 हजार 138 रूपए की राशि खेती-किसानी के दौरान प्राप्त हुई है, जिससे निंदाई-गुड़ाई कार्य सहित घरेलू जरूरत को पूरा करने में सहायक साबित होगी। उन्होने उक्त योजना से अभी ऐन वक्त में राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना: जिले में 9 हजार 889 किसानों को 10 करोड़ 48 लाख रूपए की दूसरी किश्त मिली
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
