रायपुर। मंच संचालन में माहिर साईं नगर जोरा की नई पौध नीर सोनी और सौम्या मौर्य की युगल जोड़ी उभर कर अपनी अद्भुत मिसाल पेश कर रही है। इसी कड़ी में गणेश उत्सव के दौरान इन दोनों के द्वारा गजब का वातावरण उपस्थित जनमानस के बीच में बनाया गया। लगभग 20 छोटे-छोटे बालक बालिकाओं के द्वारा फैंसी ड्रेस, गायन वादन नृत्य और मिमिक्री आदि विधाओं में गजब की प्रस्तुति पेश की गई, जहां पर तालियों की गडग़ड़ाहट के द्वारा इन मासूमों का मनोबल बढ़ाया गया। विभा शर्मा, आभा शर्मा, यश सिंह, ज्ञान सिंह, ख्याति वर्मा, दिव्यांशी वर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, किरन्याश्री साहू, अथर्व शर्मा, तानी सिन्हा, परी सिन्हा, पीहू सिन्हा, आरव पचौरी, किंशु यादव, शानवी देवांगन और आरू गुप्ता आदि की कला विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मामले में साईं नगर की नारी शक्ति भी किसी मामले में पीछे नहीं रही इनके द्वारा भी बढ़-चढ़कर ढोलक मंजीरा खरताल और घुंघरू आदि वाद्य यंत्रों को बजाकर दैनिक रूप से भजन संध्या की जाती रही। दुर्गा शर्मा, माया बैस, संगीता तिवारी, मालती राय, द्रौपदी सूर्यवंशी, मीना ठाकुर, नीतू सिंह, रूबी सिंह, भाग्यश्री, माधुरी वर्मा, अनीता कोस्टा, निशा सोनी, माला उपाध्याय, नायर मैडम, अंतिमा ठाकुर और सरोज वर्मा आदि की सराहनीय भूमिका रही।
साईं नगर जोरा की नई पीढ़ी द्वारा गणेश उत्सव में दी गई जोरदार प्रस्तुति
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

