पिथौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम अरंड निवासी चेतन साहू द्वारा पिथौरा नगर के लिए निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पिथौरा से बाहर पेसेंट को लाने ले जाने के लिए डेड बॉडी लाने ले जाने के लिए मिनिमम शुल्क में गाड़ी 24 घंटा उपलब्ध रहेगा। डेट बॉडी के साथ रोगी के लिए भी यह व्यवस्था रहेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंदर के लिए भी और प्रदेश के बाहर के लिए भी यह वाहन सुविधा उपलब्ध निश्चित दर पर रहेगी। इस एंबुलेंस को फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रमुख रूप से पिथौरा ब्लॉक मेडिकल अधिकारी श्रीमति डॉ. तारा अग्रवाल, पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा द्वारा साथ में पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ग्राम शीतला समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा द्वारा उद्घाटन किया गया। साथ में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अरविंदर सिंह छाबड़ा पिथौरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय सिन्हा,पार्षद राजू सिन्हा युवा नेता शैलेंद्र डड़सेना एंबुलेंस का मालिक चेतन साहू,दीपक सिन्हा सहित अस्पताल के कर्मचारीगण उपस्थित थे!
