गरियाबंद जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर 60 साल के पति की हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच पिछले पांच साल से विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपित महिला लक्ष्मी बाई और उसके बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, यह घटना देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई की है। बीती रात गंगेश्वर सोनवानी उम्र 60 साल को, उसका ही सगे बेटा गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पति लहूलुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा दिखा। ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को सूचना दिया। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शक बनी पति की हत्या की वजह
पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच चार से पांच बार मारपीट भी हुआ। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। पति के झगड़े व पिटाई से परेशान पत्नी गांव छोड़कर 5 माह पहले अपनी बहन के यहां ओडिशा चली आई थी।
तनाव कम हुआ तो फिर घर आने की सोची। हाल ही में नवाखाई में पूरा परिवार एक साथ था। दंपती के अलावा उसका बेटा गिरीश और बेटी भी साथ थे। तीन दिन पहले से विवाद फिर शुरू हुआ। शुक्रवार शाम 8 बजे मृतक ने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने फिर पत्नी की पिटाई कर दी। लेकिन इस बार मां व बेटे ने मिलकर पति की लाठी से जमकर पिटाई कर दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version