अच्छी सेहत के लिए नींद काफी ज्यादा जरूरी होती है। इसलिए अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोजाना पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें। क्योंकि नींद ना लेने पर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7 घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है। लेकिन कई लोगों को रात में गहरी और अच्छी नींद नहीं आती है। जिसका असर ना सिर्फ उनकी सेहत बल्कि काम पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी रात भर बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको पीने से आपको अच्छी नींद आएगी।
कैमोमाइल टी
रात में बेहतर नींद के लिए आप कैमोमाइल टी का ड्रिंक के तौर पर सेवन कर सकते हैं। कैमोमाइल टी सूजन को कम करने के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कैमोमाइल चाय जानी जाती है। क्योंकि नींद की कमी होने पर इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इसलिए अगर आपको भी नींद नहीं आती है तो इसके लिए आपको रात में सोने से पहले ये ड्रिंक पी सकते हैं।
पुदीने की चाय
हांलाकि हेल्थ एक्सपर्ट्स रात को चाय पीने के लिए मना करते हैं। क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा पायी जाती है। लेकिन पुदीने की चाय कैफीन और कैलोरी फ्री होती है। साथ ही इसमें मौजूद मेन्थॉल मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करता है। इसके सेवन से मांसपेशियों को आराम मिलता है। वहीं पुदीने की चाय में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुण पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
लेमन बाम टी
लेमन बाम टी का उपयोग कुछ लोग नींद लाने के लिए करते हैं। पुदीने की तरह दिखने वाला यह पौधा नींद लाने में काफी ज्यादा प्रभावी माना जाता है। अगर आप इस चाय को सोने से कुछ समय पहले पीते हैं, तो आपको बेहतर नींद आती है। इसके सेवन से आपका स्लीप पैटर्न भी अच्छा हो सकता है।
लैवेंडर टी
नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में लैवेंडर टी काफी ज्यादा लाभकारी होती है। इस चाय के सेवन से थकान से राहत मिल सकती है। इसको पीने से नींद में सुधार हो सकता है।
लो कैफीन ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैफीन पाया जाता है। लेकिन इसमें कुछ पदार्थ ऐसे भी पाए जाते हैं, जो लोगों को सोने में मदद करती है। क्योंकि यह दिमाग में त्र्रक्च्र सिस्टम पर काम करते हैं। लेकिन कम कैफीन वाली ग्रीन टी के सेवन करने से नींद में सुधार हो सकता है।
हर्बल चाय पियें
पर्याप्त नींद के लिए हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल या वेलेरियन रूट आदि चाय पीने से आपको अच्छी नींद आएगी। साथ ही इससे आपको आराम भी मिलेगा।
तुलसी की चाय
अगर आप भी रात भर बिस्तर पर करवट बदलते रहते हैं तो अच्छी नींद के लिए आप तुलसी की चाय का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि तुलसी में एंटी-स्ट्रेस गुण मौजूद होते हैं और यह आपके दिमाग को भी आराम देते हैं।
रातभर बिस्तर पर बदलते रहते हैं करवट, तो जरूर करें इन ड्रिंक्स का सेवन
Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य सड़क व पुल-पुलियां निर्माण गुणवत्ता में श्रेष्ठ
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
