दुर्ग जिले के पेंड्रावन प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को एक-एक कर 15 बच्चे बेहोश हो गए। स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार आया। बच्चे बेहोश क्यों हुए ये तो पता नहीं चला है, लेकिन अध्यापकों का कहना है कि बच्चे घर से बिना खाना खाए आ गए थे। भूख के चलते उन्हें चक्कर आ गया।

जानकारी के मुताबिक, धमधा ब्लॉक के पेंड्रावन शासकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान गुरुवार को 3 बच्चे बेहोश हो गए थे। प्रार्थना के बाद जब बच्चे क्लास रूम में पहुंचे, तो वहां बेहोश होने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और बच्चों के परिजनों को दी। बच्चों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रावन ले जाया गया।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर अपने बच्चों का हालचाल जाना। गांव के सरपंच रेखचंद साहू भी हाल बच्चों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और इसकी शिकायत ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर धमधा से की। सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. केएस ठाकुर भी डॉक्टरों की टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसके बाद बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी धमधा पहुंचाया गया। वहां सभी बच्चों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version