रायपुर। राजधानी रायपुर में आज शाम एक न्यूज पोर्टल में पंडित सुंदर लाल वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दूबे की मौत की खबर प्रसारित हो गई। अब यह खबर तेजी से आग की तरह फैल गई। और पूरे शहर में इसकी चर्चा होने लगी। इस खबर की सत्यता के लिए जब छत्तीसगढ़ राज्य डॉट कॉम ने श्री दूबे के समर्थकों से फोन पर चर्चा की तो यह खबर झूठी निकली। अंत में छत्तीसगढ़ राज्य डॉट कॉम से चर्चा में पंडित सुंदर लाल शर्मा वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दुबे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टाइगर अभी जिंदा है…। उन्होंने यह भी कहा कि जिस न्यूज पोर्टल में यह खबर चली है उसके पत्रकार को खबर को लेकर जल्दबाजी में शायद गलत सुन लिया होगा और उन्होने मेरे नाम से खबर चला दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज भाजपा नेता की कोरोना से मौत हुई है लेकिन वो नही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version