इस दुनिया में इंसान किसी भी हालत में रह सकता है मगर वह खाना खाए बिना ज्यादा देर तक नहीं रह सकता है। कुछ लोगों को खाने-पीने का इतना शौक होता है कि उनसे आप जब भी खाने के लिए पूछ लीजिए, वो आपको कभी मना नहीं करेंगे। आप अपनी जिंदगी में एक से बढ़कर एक खाने के शौकिन लोगों को आजतक मिले होंगे मगर आप ऐसी किसी लड़की से नहीं मिले होंगे जो केवल 3 मिनट में ही 3 प्लेट खाने को आसानी से खत्म कर दे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बैठी हुई है जिसके सामने तीन प्लेटों में अलग-अलग डिश रखा गया है। एक प्लेट में कच्ची हरी सब्जी है, दूसरे प्लेट में अंडे हैं तो वहीं एक बाउल में सूपी नूडल्स है। लड़की जब खाना शुरू करती है तो सबसे पहले हरी कच्ची सब्जी के प्लेट को साफ करती है। इसके बाद उसकी नजर अंडों के प्लेट पर जाती है जिसे वह कुछ ही देर में सफाचट कर जाती है। और आखिरी में नूडल्स खाकर 3 मिनट से भी कम समय में वह तीनों डिश खत्म कर देती है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि इसने इतनी जल्दी सब कैसे खा लिया।
देखिए ये वायरल वीडियो


इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(पहले ट्विटर) पर @ViralXfun नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, मुझे यकीन नहीं हो रहा है, इसने इतनी जल्दी कैसे खत्म कर दिया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 415.8K व्यू मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक बंदे ने लिखा- कितने जन्मों की भूखी है ये? तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा- मुझे लगता था कि मैं सबसे तेज खाती हूं। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version