इस बार की दिवाली केंद्रीय कर्मचारियों के लिए और भी रोशन हो सकती है और रोशनी के इस पर्व पर उनकी सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिल सकता है. दरअसल, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है. पहले दशहरे तक इसके ऐलान की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स के जरिए जो अपडेट मिल रहे हैं, उनके मुताबिक सरकार दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. इस बार डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है.
बढ़कर 46% हो जाएगा महंगाई भत्ता!
नरेंद्र मोदी सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा करती है, तो फिर ये वर्तमान के 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा. DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा. हालांकि, कर्मचारियों के DA में इजाफे को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान या टिप्पणी नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को पूरी उम्मीद है कि इस दिवाली सरकार दूसरे डीए हाइक को लेकर ऐलान कर सकती है.
साल में दो बार होता है DA में संशोधन
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में सरकार साल में दो बार संशोधन करती है. जिसका लाभ उन्हें पहली जनवरी और पहली जुलाई से दिया जाता है. साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था और इसके बाद बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है. तब केंद्र ने कर्मचारियों मिलने वाले 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया था. अब अगर दिवाली पर सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है, तो फिर कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से दिया जाएगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version