टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. जानी मानी एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का निधन हो गया है. 67 साल की एक्ट्रेस की मौत की खबर उनकी को-स्टार सुरभि दास ने कंफर्म की है. दोनों ने सीरियल ‘नीमा डेन्जोंगपा’ में साथ काम किया था.
सुरभि ने भैरवी वैद्य की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने सीरियल ‘नीमा डेन्जोंगपाÓ के सेट पर भैरवी के साथ शानदार वक्त बिताया था. एक्ट्रेस की मौत ने शो की स्टारकास्ट को स्तब्ध कर दिया है. हर कोई भैरवी को याद कर इमोशनल हो रहा है. उनके साथ बीते अच्छे लम्हों को याद कर गमगीन हो रहा है.
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, भैरवी काफी समय से बीमार थीं. चर्चा है कि वो कई महीनों से कैंसर से जूझ रही थीं.
भैरवी पिछले 45 सालों से एक्टिंग फील्ड में काम कर रही थीं. वो कई गुजराती, हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में दिखी थीं. फैंस ने उन्हें आखिरी बार सीरियल ‘नीमा डेन्जोंगपाÓ में देखा था. भैरवी का काम हसरतें और महीसागर जैसे शोज में काफी पसंद किया गया था. भैरवी ने अपने किरदारों में ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी वो याद की जाती हैं.
लेजेंडरी एक्ट्रे्स ने ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘ताल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने जानकी का रोल किया था. उनके काम की खूब सराहना हुई थी. भैरवी ने सलमान खान की फिल्म चोरी ‘चोरी चुपके चुपके’ में अहम किरदार निभाया था. वो फेमस थियेटर आर्टिस्ट थीं. कई प्ले का वो हिस्सा रही थीं. भैरवी को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था. उन्होंने ज्यादातर प्रोजेक्ट्स में मां का रोल निभाया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version