रायपुर। विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में प्रत्याशियों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है, लेकिन नाम अब तक घोषित नहीं किए गए हैं। वहीं भाजपा ने 85 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं मीडिया में आ रही रिपोट्र्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में 82 सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं। आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। प्रथम चरण की सभी 20 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं, और दूसरे चरण की 62 सीटों के लिए भी नाम फाइनल हो गया है। कहा ज रहा है कि जिन आठ सीटों पर नाम तय नहीं हो पाए हैं, उनमें रायपुर उत्तर, दक्षिण, चंद्रपुर, रामानुजनगंज, धमतरी, बेलतरा, और अन्य सीट शामिल हैं।
