स्थानीय शासकीय दू.ब.महिला महाविद्यालय में पोषण माह 2023 अंतर्गत होम साइंस डिपार्टमेंट ,नेट प्रोफेन एवं इग्नू के संयुक्त तत्वाधान में मिलेट्स पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं छात्राओं के बीच कराई गई। प्राचार्य डा.किरण गजपाल के निर्देशन में एवं विभागाध्यक्ष डॉ.रश्मि मिंज के मार्गदर्शन में डॉ. वासु वर्मा, डॉ. अभया जोगलेकर ,डॉ. अनुभा झा, ज्योति मिश्रा , दीप्ति चंद्राकर, स्वाति सोनी के संयोजकत्व एवं सहयोग से मिलेट्स से तैयार होने वाले व्यंजनों की रेसिपी तैयार करने की प्रतियोगिता में कुल 53 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर कु.खुशी निर्मलकर बीए प्रथम सेमेस्टर को ” ज्वार सेवइयां खीर” के लिए ,द्वितीय स्थान पर दो छात्राओं कु. पूर्वा पटेल ” चेना चीज बॉल्स” के लिए एवं दीपाली चतुर्वेदी को “रागी उपमा पकौड़ी” के लिए तथा तृतीय पर भी दो विद्यार्थी वैजयंती माला मानिकपुरी को “सावां कटलेट” और लक्ष्मी निषाद की “रागी प्याज की चपाती ” को स्थान प्राप्त हुआ।
उसी प्रकार “मोटे अनाज – विस्मृत खाद्य” “मिलेट्स द फारगाटन फूड” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम कु. डिंपल गोस्वामी , द्वितीय कु.खुशी नेताम बी.एस.सी. थर्ड सेम एवं तृतीय कु. रितु पटेल बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं विजयी रहीं।
महाविद्यालय की छात्राओं ने आनलाइन क्विज़ काम्पिटीशन में भी भाग लिया । जिसमें प्रथम सिमरन पटेल बी.एस.सी.फर्स्ट सेम., द्वितीय नोमिता चंद्रवंशी बी.काम.प्रथम सेम.,शीतल साहू बी.एस.सी.मैथ्स ने प्रतियोगिता। जीतीं। के उत्साह को देखते हुए प्राचार्य महोदया ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की अनेकानेक शुभकामनाएं दीं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version