प्रत्येक व्यक्ति की हथेली की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। जिस प्रकार हथेली की रेखाओं और चिन्हों को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जाता है, ठीक उसी प्रकार हथेली के आकार को भी देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत सारी बातें जानी जा सकती हैं। व्यक्ति कितना भाग्यशाली है, जीवन में कितनी तरक्की करेगा आदि बातें जानने के लिए उसके हथेली की बनावट और आकार को देखा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हथेली की बनावट और उसकी लंबाई-चौड़ाई को देखकर उसके बारे में काफी जानकारी ली जा सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं हथेली के आकार के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में…
छोटी हथेली
जिन लोगों की हथेली छोटी होती है ऐसे लोग बहुत सुखी जीवन जीते हैं। ये साफ दिल वाले होते हैं। छोटी हथेली वाले लोगों को भक्ति और भजन आदि करना बेहद पसंद होता है। जानकारों की मानें तो छोटी हथेली के लोगों के पास जीवन के सभी सुख होते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी जिज्ञासु माने जाते हैं। इन्हें नई-नई चीजें सीखना पसंद होता है।
बड़ी हथेली
बड़ी हथेली वाले व्यक्ति समझदार और गंभीर होते हैं। ऐसे लोग अपना काम जिम्मेदारी से करते हैं। ऐसे लोग अपने परिश्रम से जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी ऐसे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
कोमल हथेली
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेलियों पर ज्यादा मांस होते हैं और हथेली कोमल होती है ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि कोमल हथेली वाले लोगों को अधिक सुखों की प्राप्ति होती है।
कठोर हथेली
कठोर हथेली वाले लोगों को जीवन में सुखों के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि ऐसे लोग बेहद कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ये लोग हर काम को समय से पूरा करने में यकीन रखते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version