इस साल 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्रि हो या साल के शुरुआत में आने वाली चैत्र नवरात्रि, दोनों ही नवरात्रि में मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। शिव तांडव के बाद जब विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती का शरीर कई भागों में विभाजित किया तब पृथ्वी पर जहां भी माता सती के अंग गिरे उस जगह को शक्तिपीठ के रूप में स्थापित कर दिया गया। हर साल नवरात्र शुरू होते ही भक्त देशभर में मां दुर्गा के मंदिर और शक्तिपीठों में उनका आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़ते हैं।

1. वैष्णो देवी शक्तिपीठ
वैष्णो देवी में हर साल लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते है। जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित इस मंदिर में मां दुर्गा को पिंडी के रूप में पूजा जाता है। वैष्णो देवी मंदिर 108 शक्तिपीठों में से काफी प्रसिद्ध शक्तिपीठ माना जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती की गर्दन गिरी थी।

2. नैना देवी शक्तिपीठ
नैनीताल में स्थित नैना देवी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां नैनी झील का पास माता सती की आखें गिरी थी, जिस कारण से इसका नाम नैना देवी पड़ा। इस मंदिर से जुड़े कई सारे चमत्कार है, जिसमें से सबसे प्रख्यात है कि यहां पर दर्शन मात्र से भक्तों के आखों के सभी रोग सही हो जाते हैं।

3. कामाख्या शक्तिपीठ
गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर भी प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहां पर हर साल तीन दिनों के लिए अम्बुबाची मेले का आयोजन होता है। साथ ही इन तीन दिनों तक ब्रह्मपुत्र नदी लाल हो जाती है, जिस कारण से तीन दिन नदी में स्नान करना वर्जित कर दिया जाता है।

4. मैहर शक्तिपीठ
मध्य प्रदेश के सतना मैहर मंदिर में पहुंचने के लिए भक्तों को करीब 1001 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। इस मंदिर को मां शारदा के नाम से भी काफी प्रख्याती प्राप्त है। मान्यता है कि यहां माता सती के गले का हार गिरा था साथ ही इस मंदिर में सुबह पुजारी के आने से पहले ही कोई मंदिर में पूजा कर जाता हैं।

5. अम्बाजी शक्तिपीठ
गुजरात में स्थित अम्बाजी मंदिर के बारे में माना जाता है कि यहां पर माता सती का हृदय गिरा था और ये मंदिर करीब बारह सौ साल पुराना है। नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि या शारदीय नवरात्रि में भक्त काफी बड़ी संख्या में यहां देवी मां के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version