मुजफ्फरपुर। 6 महीने के बेटे के सिर पर पिस्टल रखकर एक विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने रेप का वीडियो बनाकर इसे वायरल भी कर दिया। आरोपियों के खिलाफ पीडि़त महिला ने शिकायत दर्ज करा दी है। आरोपियों की संख्या पांच बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि महिला से बलात्कार करने वाले सभी आरोपी 19 से 21 साल उम्र के हैं। पुलिस का कहना है कि करजा थाना इलाके के एक गांव की महिला अपने घर में अकेली रहती है। उसका पति मजदूरी के लिए बाहर रहता था। गत दिनों गांव के 5 युवक चुनचुन कुमार, लालबाबु कुमार, साजन कुमार, श्रीराम कुमार और शिवा कुमार रात में घर में घुस आए। चुनचुन ने महिला के छोटे बच्चे को पिस्टल के दम पर अपने कब्जे में ले लिया और बारी-बारी से सभी ने महिला के साथ रेप किया।
पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। महिला का मेडिकल टेस्ट भी करवा दिया गया है और महिला पुलिस की देखरेख में उसे घर भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों ने वीडियो वायरल करने वालों पर एक्शन की मांग की है। (एजेंसी)
