कर्नाटक से बुधवार को एक दिल दहला देने वाले हिट एंड रन की घटना सामने आई है। ये घटना दक्षिण कन्नडा जिले के मंगलुरु में देखने को मिली जहां कार चालक ने फुटपाथ पर जा रही 5 लड़कियों को रौंद डाला। कार की गति इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगने के बाद लड़कियां हवा में उछल गई। इस हिट एंड रन मामले में एक लड़की की मौत हो गई है और 4 अन्य घायल बताई जा रही हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को।
बुधवार को लगभग शाम 4 बजे 5 लड़कियां मंगलुरु कॉर्पोरेशन स्विमिंग पूल के पास स्थित एस एल शेट ज्वैलर्स के पास फुटपाथ पर चल रही थीं। तभी एकदम से पीछे से एक होंडा ईऑन कार आई और सभी लड़कियों को बेरहमी से रौंदती हुई निकल गई। बता दें कि कार चालक लापरवाही से कार लेकर फुटपाथ पर आया और पैदल चल रही लड़कियों को टक्कर मार दी और दुर्घटनास्थल से फरार हो गया।


आरोपी ने किया सरेंडर
लड़कियों को बेरहमी से रौंदने वाले कार चालक की पहचान कमलेश बलदेव के रूप में की गई है। चालक ने 4 लड़कियों को कुचलते वक्त ब्रेक तक नहीं लगाई। इसके बाद भी वह तेज गति में एक अन्य महिला को रौंदता हुआ निकल गया। पहले उसने अपनी कार को होंडा शोरूम के सामने खड़ा किया। इसके बाद अपने पिता को लेकर ट्रैफिक वेस्ट पुलिस स्टेशन वापस आया।
एक की मौत
हिट एंड रन केस के इस मामले में कार की जोरदार टक्कर लगने के कारण 23 वर्ष की कुमारी रूपाश्री की मौत हो गई है। वहीं, स्वाति, हितनवी, कृतिका और यथिका नाम की 4 अन्य लड़कियां घायल हो गई हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, घायल लड़कियों का इलाज किया जा रहा है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version