बेमेतरा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 में कल 21 अक्टूबर को नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विधानसभा सामान्य नामांकन के लिए प्रत्याशियों का संयुक्त जिला कार्यालय व कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे। कलेक्टर व जिला निर्वाचन दोपहिया (टू व्हीलर) और चार पहिया वाहन (फोर व्हीलर) आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारी कर्मचारी को कार्यालय के पिछले (पीछे) जिला पंचायत कार्यालय के पास से आने-जाने की व्यवस्था की गयी है।
अपर कलेक्टर के हस्ताक्षरित जारी आदेश में कहा गया है। कि कार्यालय के मुख्य द्वार से आने जाने वाले पैदल अधिकारी कर्मचारी अपना कार्यालयी परिचय पत्र लेकर प्रवेश करें। ताकि सुरक्षा कर्मियों को प्रवेश देने में असुविधा न हो। कार्यालय के पीछे जिला पंचायत कार्यालय की ओर गेट से आने वाले अधिकारी कर्मचारी भी अपना कार्यालीन परिचय पत्र धारण कर कर ही प्रवेश करें।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : आज से दूसरे चरण का नामांकन… टू व्हीलर-फोर व्हीलर से आने वाले पीछे गेट से तो पैदल कर्मचारी मुख्य द्वार से करेंगे प्रवेश…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

