अपने घर में सुख-शांति और खुशियां बनीं रहें ऐसा हर व्यक्ति चाहता है। लोग परिवार में खुशियां लाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार लोग कड़ी मेहनत के बाद भी असफल हो जाते हैं। उनके घर में हमेशा अशान्ति बनी रहती है, घर के लोगों में किसी न किसी वजह से कलेश होते रहते हैं। अगर आपके घर में भी कुछ इस प्रकार से लड़ाई झगड़े होते हैं, तो आपके घर के कलेश का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपके घर में कलह और आर्थिक समस्याओं का कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह है। लेकिन इन चीजों से बचने के लिए कुछ उपाय बताये गए हैं। जिनको करने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा को बल्कि घर में आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वास्तु के उपायों के बारे में बताएंगे।
इस दिशा में रखें मिट्टी का पात्र
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ गया है, तो आप अपने घर के अंदर एक मिट्टी के पात्र में पानी भरकर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से आपके घर से जल्द ही नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएंगी।
नमक के पानी का पोछा
अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए घर में पोछा लगाते वक्त पानी में थोड़ा सा फिटकरी या नमक डाल दें। ऐसा करने से बहुत जल्द आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
घर में लगाएं पंचमुखी हनुमान की तस्वीर
अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की तरफ है तो वहां पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं। पंचमुखी हनुमान की तस्वीर घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं और आपके घर में सुख-शान्ति आएगी।
घर के इस स्थान पर रखें कपूर
अपने घर में लगे वास्तु दोष के स्थान पर थोड़ा सा कपूर रख दें। इसके बाद आप देखेंगे कि उस स्थान से कपूर गायब हो गया होगा। तो आप फिर से उस स्थान पर कपूर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शान्ति आएगी और धन की वृद्धि होगी।
घर में लगाएं तुलसी का पौधा
घर में तुलसी के पौधे को लगाने से घर की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। क्योंकि तुलसी का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। नकारात्मक शक्तियों को मिटाने के लिए घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।
घर की नकारात्मक ऊर्जा को फौरन दूर कर देंगे ये टिप्स, मिल जाएगा हर समस्या का समाधान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

