विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज बागियों ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया हैं। बागियों ने भी नामांकन पत्र खरीदा है।
दक्षिण से कन्हैया अग्रवाल ने खरीदा फार्म
रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए पहले ही दिन 34 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदे। इनमें कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिन्हें उनकी पार्टियों ने टिकट नहीं दिया है।
दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस ने महंत राम सुंदर दास को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन यहां से कन्हैया अग्रवाल ने फार्म ले लिया है। कन्हैया अग्रवाल ने दक्षिण से दावेदारी की थी।
कांग्रेस के प्रवीण जैन ने उत्तर-दक्षिण दोनों सीटों से खरीदा फार्म
कांग्रेस के ही खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने उत्तर और दक्षिण दोनों विधानसभाओं से नामांकन फार्म खरीदा है।
सावित्री जगत ने भी खरीदा नामांकन पत्र
उत्तर विधानसभा से दावा ठोंकने वाली सावित्री जगत अब भाजपा की ओर से बागी बनने को तैयार दिखाई दे रही हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर फार्म खरीदा है। ऐसे ही आम आदमी पार्टी ने रायपुर पश्चिम से नन्दन सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन यहां से पलविन्दर सिंह ने भी फार्म खरीद लिया है।
पहले दिन नामांकन फार्म खरीदने वालों में प्रमुख रूप से धरसींवा से अनुज शर्मा, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, अभनपुर से धनेन्द्र साहू आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। दो नवंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस ले सकेंगे।
रायपुर पश्चिम के लिए सर्वाधिक फार्म
रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए सबसे ज्यादा फार्म खरीदे गए हैं। इस सीट के लिए पहले ही दिन आठ उम्मीदवारों ने फार्म खरीदे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version