सुल्तानपुर. जिले में शुक्रवार को एक शिक्षिका की दादागिरी देखने को मिली. जानकारी के अनुसार मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जांच में गोलमाल की पुष्टि होने से नाराज प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं की पिटाई कर दी. इतना ही अनुदेशक को भी चप्पल लेकर दौड़ा लिया. अनुदेशक ने थाने में तहरीर दी है. उधर, बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों बल्दीराय क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर में एमडीएम की जांच बीईओ रोजी सिंह ने की थी. प्रधानाध्यापिका शशिबाला एमडीएम में उपस्थित बच्चों से तीन गुना संख्या दर्ज कर रही थीं. इसकी शिकायत पर बीईओ ने 17-18 अक्तूबर को जांच की थी। शिकायत सही पाई गई थी. अनुदेशक देवेंद्र मिश्र तभी से जो विद्यार्थी नहीं आते थे, उन्हें पंजिका पर अनुपस्थित कर देते थे.
Previous Articleदो पेड़ों के तने में फंसकर तेंदुए की मौत

