छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले जेसीपी ने 24 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी की थी, इसमें 31 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसके साथ ही पार्टी ने 44 बिंदुओं पर घोषणा पत्र भी जारी की थी।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल का भी नाम शामिल है। वे धरसींवा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही दुर्ग ग्रामीण से कामेश साहू को टिकट मिला है। जेसीपी ने अब तक कुल 36 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दी है।
BREAKING NEWS जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट… अमित बघेल धरसींवा से लड़ेंगे
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

