कार चलाते समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. कई बार ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से इसको लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया जाता है. लेकिन क्या हो अगर आप ना चाहते हुए भी किसी बड़ी घटना के शिकार हो जाएं? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लड़कियां चलती कार में रील बनाते नजर आ रही हैं. रील बनाते बनाते वह सामने देखना भूल जाती हैं. जिसके बाद उसका बैलेंस बिगड़ जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, लोग भी इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि चार दोस्त चलती कार में फन के लिए रील बना रही हैं. तभी अचानक ड्राइव करने वाली लड़की अपना बैलेंस खो देती है, जिसके बाद कार को ब्रेक लगाकर रोकना पड़ता है. हालांकि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं होता. लेकिन जरा सी लापरवाही की वजह से सबकी जान मुसीबत में आ पड़ती है. इस वीडियो को ट्विटर (X) पर शेयर किया है, जिसके अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है. इस वीडियो को @imdudebro नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है. इस पोस्ट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.


लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सावधानी हटने से दुर्घटना निश्चित है.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘चलती कार में रील बनाना गलत है.’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘फिर आपके पढ़े लिखे होने का मतलब नहीं बनता.'(abplive.com)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version