सेल्फी लेने और फोटोज़ खींचने का खुमार कुछ इस कदर लोगों पर चढ़ गया है कि वे अब अपनी जिंदगी को भी खतरे में डालने लगे हैं. कोई खतरनाक पहाड़ पर चढ़कर सेल्फी ले रहा है तो कोई रोड पर वीडियो बना रहा है. कोई ट्रेन के ऊपर चढ़कर वीडियो शूट कर रहा है तो कोई रेलवे पटरी पर खड़ा होकर फोटो खींच रहा है. सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई लोगों की इन सब हरकतों की वजह से जान भी चली गई है, लेकिन फिर भी कुछ लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आते.
अब सोशल मीडिया पर एक दिल दहलाने वाला वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहने लग जाएंगे कि ये लोग कर क्या रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सामने से ट्रेन आ रही है और बड़ी संख्या में यात्री उसके आने का वेट कर रहे हैं. इन लोगों को पता नहीं क्या सूझता है कि ये ट्रेन की पटरी पर ही जाकर खड़े हो जाते हैं. कोई सेल्फी लेता नजर आता है तो कोई वीडियो बनाता देखा जाता है.
पटरी पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे लोग

https://twitter.com/Anwar2398Ansari/status/1712802007046844869?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1712802007046844869%7Ctwgr%5E614354c22c364dd50d9bc85abaa2db1f959b23da%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Fviral-video-people-taking-selfie-on-track-while-train-is-coming-2514129


जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि ट्रेन नजदीक आती जा रही है, लेकिन लोग फिर भी पटरी पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं. ट्रेन जब बहुत ज्यादा नजदीक आ जाती है तो कई लोग पटरी से हट जाते हैं, लेकिन एक शख्स वहीं खड़ा रह जाता है. उसको लगता है कि वह ट्रैक से बहुत दूर खड़ा है. लेकिन ऐसा होता नहीं. शख्स पटरी के बिल्कुल बगल में खड़ा होता है. यही वजह है कि ट्रेन उसे टक्कर मारती हुई चली जाती है.
पहले भी सामने आए हैं कई वीडियोज़
अब यह तो नहीं मालूम कि शख्स को कितनी चोट आई. हालांकि वीडियो को देखकर इतना अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स इस घटना में गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के लापरवाही से भरे कई वीडियोज़ सामने आ चुके हैं. (abplive.com)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version