चाहे किसी की उम्र 90-95 वर्ष की हो या कोई बिस्तर में हो किसी को चलने या अन्य किसी प्रकार की तकलीफ हो परन्तु उनमें लोकतंत्र की इस पर्व में हिस्सा लेने का जज्बा कायम है और और उन्होंने आज पूरे उत्साह के साथ अपना मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा इस विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है। मतदान दल द्वारा उनके घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतपेटी में मतदान कराया गया।
दक्षिण विधानसभा के अमीन पारा में मतदान दल 83 वर्षीय श्रीमती सवित्री बाई शुक्ला के घर पहुंचा। दल द्वारा श्रीमती शुक्ला और उनके परिजनों को मतदान की प्रक्रिया समझाई गई और उसके पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गई। श्रीमती शुक्ला ने पोस्टल वैलेट में अपने मनपसंद अभ्यर्थी को वोट किया, और उसे मतपत्र को मतपेटी में डाला। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक डॉ. जी. लक्ष्मीशा उपस्थित थे। उन्होंने पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। श्रीमती शुक्ला और उसके परिजनों ने निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री अमन चतुर्वेदी उपस्थित थे। दक्षिण विधानसभा में ही गोल बाजार में बुजुर्ग मतदाता श्रीमती कमला साहू से भी उनके घर जाकर मतदान कराया गया। इस अवसर पर सहायक भू-अभिलेख अधिकारी श्रीमती वर्षा चन्द्रवंशी उपस्थित थी।
उत्तर विधानसभा में श्रीमती रचना देवी आकुंडी, श्रीमती मुक्ता बेन रुपरेल, श्रीमती ईश्वरी गोदवानी के यहा भी प्रेक्षक श्रीमती आर. विमला और रिटर्निंग आफिसर श्री बी.बी.पंचभाई के साथ मतदान दल पहुंचा। इन मतदाताओं की उम्र 90 से अधिक थी और चलने-फिरने में भी तकलीफ है। उनके घर जाकर मतदान दल द्वारा मतदान की प्रक्रिया कराई गई।
पश्चिम विधानसभा में आज सुबह विवेकानंद आश्रम के पास मंगल बाजार में रहने वाले 93 वर्षीय श्रीमती दुकाला अग्रवाल के घर मतदान दल की टीम पहुंची तो उनके परिजनों ने स्वागत किया। बीएलओ सहित दल के सदस्यों ने श्रीमती शुक्ला से जाकर मुलाकात की। फिर उन्हें मतदान प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उनसे मतदान कराया। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि विवाह के बाद से मैं हमेशा वोट देती आयी हूॅँ। मगर मेरी उम्र अधिक हो जाने के कारण चलने फिरने में काफी तकलीफ है। मतदान केंद्र जाने में दिक्कत हो रही थी। आज निर्वाचन आयोग द्वारा घर पर ही वोट देने की सुविधा काफी अच्छी पहल है। उनके परिजनों ने भी निर्वाचन आयोग को भी धन्यवाद दिया। पश्चिम विधानसभा के कृष्णा नगर डगनिया निवासी 94 वर्षीय मतदाता श्रीमती शांति देवी शुक्ला अधिक उम्र और बीमार होने के कारण बिस्तर से उठने में भी काफी समस्या होती है। उनके आग्रह पर आज मतदान दल उनके घर पहुंचा और एक सहायक की मदद से मतदान करावाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार श्री घनश्याम जंघेल उपस्थित थे।
ग्रामीण विधानसभा में महावीर नगर में 95 वर्षीय श्री खानचंद जादवानी के घर मतदान दल पहुंचे तो उनके परिजनों ने दल का स्वागत किया और बताया कि वे आज तक कभी मतदान देने से नहीं चुके है। अब चलने-फिरने और यहा तक बात करने की भी तकलीफ होने के कारण वे मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ थे। आज आयोग की इस सुविधा से वे अपना मतदान कर पाए है। श्री जादवानी से सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मतदान कराया गया। इसी विधानसभा के 91 वर्षीय श्री सनद चक्रवर्ती से भी बसंत विहार स्थित उनके निवास में जाकर मतदान कराया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री प्रवीण परमार उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version