जशपुर । भाजपा की महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर कांग्रेस के विधायक यूडी मिंज के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया। संसदीय सचिव यूडी मिंज कुनकुरी विधान सभा से विधायक है। दोबारा उन्हें पार्टी ने कुनकुरी से ही अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा से सांसद गोमती साय कुनकुरी विधानसभा से प्रत्याशी है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार भाजपा की महिला कार्यकर्ता मंजू भगत के आवेदन पत्र पर कार्यवाही हुई है। 12 तारीख की सुबह 8:30 बजे भाजपा की महिला कार्यकर्ता मंजू भगत के घर विधायक यूडी मिंज अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जिसके बाद विवाद हुआ। 35 वर्षीय महिला मंजू भगत ने अपनी शिकायत में बताया है कि 12 तारीख को सुबह 8 से 9 बजे के मध्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर के अंदर घुस गए थे और भाजपा का प्रचार करती हो कहने लगे फिर चले गए। कुछ देर बाद कांग्रेस पार्टी के विधायक यूडी मिंज अपने समर्थकों के साथ आए और भाजपा का प्रचार करती हो बोलकर दुर्व्यवहार करने लगे और घर में घुसकर धक्का मुक्की करते हुए मेरे हाथ से जबरन मोबाइल फोन छीन लिया। उनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी थे। वे 15 से 20 लोग मेरे घर में घुसे थे। महिला ने अपनी एफआईआर में बताया है कि इससे पहले भी उस पर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का दबाव बनाया गया था और कांग्रेस पार्टी का अस्थाई कार्यालय खोलने के लिए महिला के घर में एक कमरा मांगा गया था। पर मना करने के चलते कांग्रेस प्रत्याशी कुंठाग्रस्त होकर विवाद किए है और धमकी दिए है कि दोबारा विधायक बनने पर तुमको ठिकाने लगा दूंगा। महिला ने विधायक के द्वारा धमकाने से पूरे परिवार सहित आतंकीत होने की शिकायत की है। महिला के एफआईआर पर विधायक यूडी मिंज उनके साथी विमल राम, महेंद्र राम, अर्जुन राम, प्रकाश किस्पोट्टा,वीरेंद्र एवं अन्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध धारा 448,143,355 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version