छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए 70 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बीच धमतरी में सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ है. गस्त पर निकले सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक आईईडी ब्लास्ट किए. इस दौरान बाइक में सवार 2 जवान बाल-बाल बचे.
आजतक.इन की खबर के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम मतदान दल को सुरक्षा प्रदान करने निकली थी . मौके पर दो आईईडी होने की पुष्टि हुई है. नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह ब्लास्ट किया गया था. कल ही नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे. इसे देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : मतदान के बीच सीआरपीएफ की टीम पर नक्सलियों ने किया हमला…
Previous Articleमुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया
Next Article राज्यपाल हरिचंदन ने किया मतदान
