महासमुंद। महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को कल हल्की मौसमी सर्दी के कारण उन्होंने ऐहतियात के तौर पर आज कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें उनकी जाँच रिपोर्ट पॉजजि़टिव आयी है। स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन अनुसार डाक्टरों ने उनके बंगले का निरीक्षण किया। गाइड लाइन के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर को 14 दिन के लिए होम क्वरंटीन किया गया है। डाक्टरों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
