छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रवक्ता बिरेंदर सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष लॉ एस एन पटेल ने दुर्ग निवासी वेद प्रकाश साहू को समिति के दुर्ग संभाग ग्रामीण का संभागीय उपाध्यक्ष तथा बीर सिंह को दुर्ग जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया है। गौरतलब है की वेदप्रकाश साहू भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे तथा प्रथम पुरुस्कार भी जीता है, साथ ही साथ राष्ट्रीय विश्वकर्मा पुरुस्कार, प्रधानमंत्री ट्रॉफी के साथ कई पुरस्कार प्राप्त है, तथा समाज में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाते है एवं नवनियुक्त पदाधिकारी श्री बीर सिंह भी कई सामाजिक दायित्वों में हैं। उनकी नियुक्ति से वर्तमान संभागीय अध्यक्ष लवी पटेल तथा ग्रामीण अध्यक्ष हीरालाल वर्मा भी संभागीय इकाई को और अधिक मजबूत कर पाएंगे, तथा मानव संसाधन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं परिचितों ने हर्ष व्यक्त किया है।
वेदप्रकाश साहू दुर्ग संभागीय उपाध्यक्ष, बीर सिंह दुर्ग जिला अध्यक्ष मानव संसाधन समिति मनोनित
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

