आंध्रप्रदेश में प्यार और शादी का अनोखा मामला सामने आया है। एक अधेड़ टीचर ने नाबालिग छात्रा से शादी रचा ली जिसके बाद टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक टीचर शादीशुदा है और दो बेटियों का बाप है। उसपर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि उसने छात्रा से ही शादी रचा ली। शिक्षक की उम्र 46 साल बताई जा रही है और उसने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर शादी की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम के पास यंदागानी जिला परिषद हाई स्कूल में हिंदी पढा़ता है।
इंडियाटीवी.इन की खबर के अनुसार, कहा जा रहा है कि शिक्षक ने छात्रा को कथित तौर पर पहले दोस्ती की फिर प्यार का झांसा दिया और फिर उससे शादी भी रचा ली। पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शिक्षक का नाम सोमराजू है और उसने पहले नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फांसा और फिर दोनों के बीच पिछले चार महिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपना स्मार्टफोन भी दे रखा था, जिससे वह उससे बात कर सके। दोनों बात करते रहते थे और फिर हाल ही में,शिक्षक ने लड़की को उसके घर से अगवा किया और फिर उसे अपने घर ले गया। घर ले जाकर शिक्षक ने उससे शादी कर ली।
कथित तौर पर 19 नवंबर को वह लड़की को अपने साथ भगाकर लाया था फिर शादी करने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, सोमराजू ने उसे जबरन कुछ दिनों तक जबरन बंधक बनाकर रखा। लड़की शिक्षक की हरकत से परेशान हो गई और एक दिन मौका पाकर उसके चंगुल से भाग निकली और अपने घर लौट आई। घर पहुंचकर लड़की ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पीडि़ता के घरवालों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक सोमराजू को गिरफ्तार कर लिया है। सोमराजू ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे सात साल पहले छोड़ दिया था और उसकी दो बेटियां हैं। पुलिस सोमराजू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। उस पर पास्को की धारा 5-6 और बाल विवाह अधिनियम की धारा 9 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version