उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए आज 17वां दिन नई उम्मीद लेकर आया है। टनल में फंसी अमेरिकन ऑगर मशीन के मलबे को पूरी तरह बाहर निकालने के बाद अब मैन्युअल तरीके से सुरंग खोदकर मजदूरों के पास पहुंचने की तैयारी है। दिवाली के पर्व वाले दिन हुए हादसे में 41 मजदूर टनल के अंदर ही फंसे रह गए थे। सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों ने अब तक हार नहीं मानी है और सरकार की ओर से उन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन पर पीएम मोदी की पैनी नजर है, वो अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन का पल-पल अपडेट ले रहे हैं।
बचावकर्मी मजदूरों के करीब पहुंचे
बचाव कर्मियों ने मंगलवार को उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में मलबे के अंदर 60 मीटर तक ड्रिलिंग का काम पूरा कर लिया और 16 दिन से इसमें फंसे मजदूरों के अब जल्द बाहर निकलने की उम्मीद है। सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे।
कई एम्बुलेंस सिल्क्यारा सुरंग में प्रवेश कर रही हैं जिसका वीडियो सामने आया है।
टनल में पाइप दूसरी तरफ पहुंचाया गया
सिलक्यारा टनल में खुदाई का काम पूरा हो चुका है। टनल में पाइप दूसरी तरफ पहुंचाया गया है। NDRF, SDRF की टीम टनल के अंदर जा रही है।
BIG BREAKING मजदूरों के करीब पहुंचे बचावकर्मी… थोड़ी देर में टनल से बाहर निकल सकते हैं 41 मजदूर… एंबुलेंस तैयार
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

