राजधानी रायपुर में आधी रात को रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन बाहर निकल आया। इस हादसे में कार सवार युवक देवकुमार साहू (18 साल) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक ओंकार साहू (19 साल) बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी जारी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार…एक की मौत…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

