यूपी के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से पहले जीजा अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया. परिजनों के खोजबीन के बाद जब किशोरी नहीं मिली तो परिजन होने वाले दामाद के घर जा पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ. जिसके बाद पीडि़त मां ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अपने होने वाले दामाद के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. फिलहाल, पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है.
बता दें कि थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बेटी की शादी शहर के नई बस्ती आबू नगर मोहल्ला के रहने वाले विजय से तय हुई थी. दोनों की सगाई और बरीक्षा भी हो चुकी थी. जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी. लेकिन इसी बीच कॉलेज जाते समय विजय की नाबालिग साली (होने वाली पत्नी की बहन) गायब हो गई. उसकी उम्र महज 15 वर्ष बताई जा रही है. 18 नवंबर को कॉलेज जाते समय वो रास्ते से लापता हुई थी.
लड़की के गायब होने पर परिवार वाले परेशान हो गए. परिजन कॉलेज पहुंचे तो पता चला की छात्रा वहां आई ही नहीं थी. इस पर लड़की की मां अपने होने वाले दामाद विजय के घर पहुंची और बेटी के बारे में जानकारी ली तो पता चला की विजय भी 18 नवंबर की सुबह से ही गायब है. जिसके बाद मां ने थाने में अपने होने वाले दामाद के खिलाफ तहरीर दे दी. मां ने आरोप लगाया कि दामाद उनकी छोटी बेटी को लेकर गायब हो गया है.
पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश की जा रही है. फिलहाल, अभी वो फरार है. वहीं, दामाद द्वारा साली को भगा ले जाने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version