अंबिकापुर। स्कूली बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में कई बच्चों के घायल होने की खबर है। हादसा मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना इलाके की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक धमतरी से करीब 50 स्कूली बच्चे बस से मैनपाट आये थे। पिकनिक मनाने के बाद स्कूली बच्चे वापस लौट रहे थे, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी।
