यूपी के मेरठ में एक युवक कैब से युवती को लेकर भाग रहा था. लेकिन तभी कैब ड्राइवर पूरा मामला भांप गया. उसने कार को थाने में लेकर जाकर खड़ी कर दी और जोर-जोर से चिल्लाकर पुलिस बुला ली. जब जोड़े से पूछताछ हुई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. जिसके बाद पुलिस ने युवक और युवती को थाने में ही बैठा लिया और उनके परिजनों को सूचना पहुंचा दी.
मामला मंगलवार की रात मेरठ के मवाना थाने का है. जहां कैब ड्राइवर कार लेकर थाने में घुस गया. पीछे एक युवक और युवती बैठे हुए थे. ड्राइवर ने पुलिसवालों को बताया उसे शक है कि युवक युवती को लेकर घर से फरार हो रहा है. इसलिए उसने गुपचुप तरीके से कार को थाने की तरफ मोड़ दिया. जब पुलिस ने जोड़े से पूछताछ की तो पता चला कि वो दोनों प्रेमी और प्रेमिका हैं और युवक बिना घर में बताए लड़की को लेकर जा रहा था.
गौरतलब है कि जैसे ही कैब ड्राइवर थाने में कार लेकर घुसा, वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा. ये सुनकर थाने में हड़कंप मच गया और सभी पुलिसवाले कार के पास आ गए. इसके बाद ड्राइवर ने पुलिसवालों को पूरा मामला बताया. पूछताछ में पता चला कि युवक खतौली से प्रेमिका को लेकर फरार हो रहा है. इसके बाद पुलिस ने युवक और उसकी प्रेमिका को थाने में बैठा लिया और उनके परिजनों को सूचना दी.
कैब से प्रेमिका को लेकर भाग रहा था युवक… ड्राइवर को हुआ शक तो…
Previous Articleछत्तीसगढ़ में तीन अक्षर नाम वाले मुख्यमंत्रियों का रहा है जलवा…!
Next Article कपड़े की दुकान में घुसा विशालकाय अजगर… मची अफरा-तफरी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

