राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है. जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है. राजस्थान में चुनावी नतीजों के बाद नौ दिन बाद सीएम का नाम फाइनल हुआ है. भजनलाल शर्मा संगानेर विधायक से विधायक हैं और पहली बार विधायक बनकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे. भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं. बाहरी होने के आरोप के बावजूद सांगानेर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की. शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया. भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है.
भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

