विदिशा। मध्य प्रदेश में सीएम पद से शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो चुकी है। कई दिनों की लंबी व्यस्तता के बाद शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने गांव पहुंच गए हैं। यहां पहुंचकर शिवराज ने अपना अलग अंदाज दिखाया और खेतों में ट्रेक्टर चलाया। इस काम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेक्टर चलाते हुए वीडियो साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है, धरती माँ धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। वह विदिशा जिले में स्थित अपने गांव पहुंचे हैं। उन्होंने किसान भाइयों के साथ भेंट मुलाकात और चर्चा भी की।
Previous Articleनए सीएम की गाड़ियों का नंबर भी नया
Next Article अवैध परिवहन व उत्खनन करते 7 वाहन जब्त
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

