रायपुर। छत्तीसगढ़ में 25 दिसंबर से ठिठुरन थोड़ी और बढऩे वाली है तथा जनवरी पहले सप्ताह में शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब नमी में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड थोड़ी कमतर रहेगी। हालांकि 19 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष अच्छी ठंड पडऩे की उम्मीद है। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब शहर में भी ठंड बढऩे लगी है। अंबिकापुर सहित कई क्षेत्रों में तो न्यूनतम तापमान और गिरने के कारण अभी से शीतलहर के हालात बन रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version