कश्मीर फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक अशोक यादव ने शनिवार को कहा कि खुफिया जानकारी है कि 250-300 आतंकवादी सीमा पार करने के लिए लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहे हैं। बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक समारोह से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा , “खुफिया जानकारी के अनुसार, 250-300 आतंकवादी सीमा पार करने के लिए लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हमने और सेना ने सभी संवेदनशील इलाकों पर अपना दबदबा बना लिया है और हम घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के प्रति आश्वस्त हैं।”

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बहादुर जवान यह सुनिश्चित करने के लिए हमेशा सतर्क रहते हैं कि कोई घुसपैठ न हो। यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। इससे पहले बीएसएफ ने कृषि विज्ञान केंद्र, एसकेयूएएसटी के सहयोग से मलंगपोरा पुलवामा में दूरदराज के इलाकों के गरीब ग्रामीणों के लाभ के लिए एक नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए बीएसएफ आईजी ने मलंगपोरा और पदगामपोरा स्कूल के प्रधानाचार्यों को कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रायोजित 15 कंप्यूटर सौंपे।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version