रायपुर। विधानसभा के शीत सत्र का मंगलवर से शुरू हुआ। आज सदन में विधानसभा अध्यक्ष चुनाव पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल यानि बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आज के दिवस के अवसान के बाद कल यानी बुधवार को सुबह 11:05 राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा जबकि शुक्रवार को अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा जबकि सत्र के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को वित्तीय के साथ शासकीय कार्य सम्पादित होंगे। बता दें कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को सर्वसम्मति के साथ विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा था। उपमुख्यमंत्री अरुण साव उसका समर्थन किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसका समर्थन किया। 5 प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। यह सत्र दो मायनो में काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। पहला कि संसद की सुरक्षा में चूक के बाद यह विधानसभा का पहला सत्र है तो वही विधानसभा चुनाव के बाद बदली हुई सरकार की अगुवाई में इस पूरे सेशन का आयोजन होगा। भाजपा की  नई सरकार इस सत्र में अपने घोषणाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर रही है। लिहाजा सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट भी इस सत्र में लाया जाना प्रस्तावित है। यह अनुपूरक बजट अब तक के सबसे सबसे बड़े अनुपूरक बजट में से एक होगा जिसके करीब 11 हजार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version