अटल नगर, नवा रायपुर। विभागअध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में 48 कर्मचारी-अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इंद्रावती भवन संयुक्त मोर्चा संगठन की ओर से आयोजित निशुल्क कोरोना जांच शिविर दिनांक 25 से 28 अगस्त तक इंद्रावती भवन के गेट नंबर 3 में की गई। शिविर में कुल 227 कर्मचारी अधिकारी ने कोरोना जांच कराई जिसमें बाहर से की गई जांच और इंद्रावती भवन में की गई जांच कुल मिलाकर आज दिनांक 28 अगस्त तक इंद्रावती भवन में कुल 48 कोरेना संक्रमित कर्मचारी अधिकारी की पहचान हुई है। जिसमें आज के परिणाम में स्वास्थ्य संचनालय, स्कूल शिक्षा संचनालय, आर्थिक सांख्यिकी संचनालय, परिवहन विभाग, और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंद्रावती भवन में कोरोना का कहर फूटा हुआ है जिससे अधिकारी-कर्मचारी में हड़कंप मचा हुआ है।
संयुक्त मोर्चा की ओर से छत्तीसगढ़ विभाग अध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं संरक्षक सी.एल. शर्मा ने बताया कि 48 कर्मचारी अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है और वे ऑफिस आने में डर रहे हैं। कर्मचारी अधिकारी की मांग पर इंद्रावती भवन को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर 10 दिन बंद करने की मांग संगठन द्वारा की गई है। हालांकि ये आंकड़े कल तक और बढ़ सकते हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इंद्रावती भवन में कोरोना मरीज काफी संख्या में मिले हैं। कलेक्टर ने ही आदेश दिया है कि जहां 5 से अधिक कोरोना मरीज मिले, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया जायेगा, लिहाजा अब इंद्रावती भवन को भी कंटेनमेंट जोन बनाया जाना चाहिये। आज जिन विभाग के लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आयी है, उनमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा, रोजगार प्रशिक्षण सहित हर विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। आपको बता दें कि इंद्रावती भवन में करीब साढ़े सात हजार कर्मचारी अधिकारी कार्यरत है। अब कर्मचारियों में फैले संक्रमण के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं संयुक्त मोर्चा राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा संयुक्त कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव एवं संतोष वर्मा ने कहा है कि बड़ी संख्या में इंद्रावती भवन में कर्मचारी संक्रमित हो रहे इंद्रावती भवन को बंद रखने और वर्क फॉम होम की सहूलियत की मांग की गई। कुछ दिन पहले ही पशुपालन विभाग के कई कर्मचारी-अधिकारी की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। अब तक 1 कर्मचारी व एक अधिकारी की मौत भी हो गयी है। कोरोना संकट को देखते हुए तुरंत ऐहितियाती कदम उठाने की जरूरत है।
