पति और पत्नी का रिश्ता जिंदगी भर चलने वाला रिश्ता होता है। इस रिश्ते में थोड़ी बहुत नोक-झोंक के साथ बहुत सारा प्यार होता है। अगर रिश्ते में लड़ाई ज्यादा होने लगे और प्यार कम हो जाए तो पति-पत्नी एक दूसरे से अलग हो जाते हैं और तलाक के साथ यह रिश्ता खत्म हो जाता है। लेकिन कभी किसी महिला को यह कहते हुए सुना है कि उसका पति उससे झगड़ा नहीं करता है इसलिए वह अपने पति से तलाक ले लेगी। हैरान हो गए ना, लेकिन एक ऐसा मामला है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया किस्सा
आनंद महिंद्रा एक ऐसे बिजनेसमैन हैं जो अपने बिजनेस के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी पूरा ध्यान रखते हैं। आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर अकसर ऐसे वीडियो या फिर किस्से शेयर करते रहते हैं जो लोगों को प्रेरित करता है। मगर इस बार उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़ने के बाद आप हैरान हो सकते हैं। उन्होंने एक अखबार कि कटिंग शेयर की है। उस कटिंग में खबर की हेडलाइन में लिखा है, ‘पत्नी ने ‘परफेक्ट’ पति से मांगा तलाक।’ खबर जब पूरी पढ़ी गई तो पता चला कि, महिला ने इस आधार पर तलाका मांगा है कि उसका पति उससे झगड़ा नहीं करता है। महिला ने कोर्ट में दावा किया कि,’वह मुझ पर चिल्लाता नहीं है और ना ही किसी मुद्दे पर उसे परेशान करता है। मेरा पति मेरे लिए खाना भी बनाता है और घर के काम में भी मदद करता है। मुझे ऐसी जिंदगी नहीं चाहिए जहां पति किसी भी बात के लिए राजी हो।’
इस पोस्ट के साथ आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, ‘पुरानी कहावत कितनी सच है कि किसी भी चीज की अति किसी के लिए अच्छा नहीं है।’
यहां देखें पोस्ट


लोगों ने क्या कहा?
बता दें कि खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 38 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक अच्छा पति भी रिश्तों के चैलेंज से नहीं बच सकता है। कभी-कभी ज्यादा परफेक्ट बनना खुद के लिए समस्या बन जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब की दुनिया है। एक यूजर ने लिखा- यह अजीब केस है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version