इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हांलाकि शादी की डेट से लेकर हनीमून डेस्टिनेशन तक की सभी तैयारियां शादी से पहले ही कर ली जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप अच्छा हनीमून डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। सोचिए क्या हो जब आप सोने जाएं तो आपके आसपास मछलियां तैर रही हों। यह सोचने में तो बिलकुल सपने जैसा लग रहा है। लेकिन आप इस सपने को हकीकत में भी बदल सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने हनीमून के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर जाकर आपकी पार्टनर भी आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगी। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में…
अटलांटिस, द पाम, दुबई
बता दें कि वास्तव में अटलांटिस एक सपने के सच होने जैसा है। यह दुनिया का सबसे स्टाइलिश अंडरवाटर होटल है। इस होटल में आप नीले पानी का एकमद साफ नजारा देख सकते हैं। होटल के अलावा अंडरवर्ल्ड नाम का एक रेस्तरां भी है, जो पानी के नीचे है। ऐसे में आप हनीमून के लिए यहां भी आ सकते हैं और अपनी वाइफ के साथ यहां के रोमांटिक खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इस होटल में एक रात ठहरने का खर्चा 60 से 70 हजार के आसपास है।
कॉनराड मालदीव रंगाली द्वीप होटल
कॉनराड मालदीव रंगाली द्वीप होटल में आप एक शानदार और बेहद आकर्षक नजारे देख सकते हैं। यहां रुकने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आप मछलियों के साथ-साथ चल रहे हैं। इस होटल में आपको मास्टर बेडरूम भी मिलेगा। जो 180 डिग्री घुमावदार होता है। इस होटल के कमरों में बाथरुम की फर्श से छत तक की खिड़कियां बनी हैं। वहीं आपको सुरंग वाला थिएटर भी मिलेगा। इस होटल में एक रात के लिए आपको 80,000 से 1,00,000 रुपए तक खर्च करने होंगे।
रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा, सिंगापुर
आप हनीमून के लिए सिंगापुर भी जा सकते हैं। सिंगापुर के रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा होटल 40,000 से अधिक मछलियों से भरे विशाल एक्वेरियम में डूबा हुआ एक रिजॉर्ट है। यहां आपको वह सब मिलेगा, जिसकी आप कल्पना करते हैं। ऐसे में आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ शार्क, मछलियां और स्टिंगरे के झुंडों को पानी में तैरते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर चीन-इको फ्रेंडली स्टे और पोसीडॉन अंडरसी रिसॉर्ट्स, शिमाओ वंडरलैंड इंटरकांटिनेंटल जैसी शानदार जगहों पर हनीमून के लिए जा सकते हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version