रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज सुशासन दिवस के रूप में राज्य के सभी जिलों में मनाया जा रहा है। सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में होगा। इस मौके पर आज सीएम साय विभिन्न कायक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय आज बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो साल का बकाया बोनस राशि जारी करने पर कहा कि बीजेपी संस्थापक और छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है।मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस की सभी को बधाई दी। सीएम साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में छत्तीसढ़ अन्नदाता किसानों से वादा किया था, 15 साल की सरकार में दो साल का बोनस नहीं दे पाथे। आज लगभग 12 लाख किसानों को एक मुश्त बोनस देंगे। करीब 3700 करोड़ की राशि उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर रहे है। यह बड़े हर्ष की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति तथा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रूपए में खरीदी के वादे पर अमल के बाद अब किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किए जाने की तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version